May 25, 2026

मुख्य पार्षद लाखो यादव ने किया केयर आस्क फाउंडेशन के सिलाई सेंटर का उद्घाटन, महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में उठाया सराहनीय कदम

Read Time:2 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर परिषद के मुख्य पार्षद लाखो यादव ने रविवार को नया टोला स्थित केयर आस्क फाउंडेशन द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि “इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास हैं। इससे न केवल उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।”मुख्य पार्षद ने आशा जताई कि केयर आस्क फाउंडेशन नगर क्षेत्र में और भी सेंटर स्थापित कर अधिक से अधिक जरूरतमंद और बेरोजगार महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देगा।इस उद्घाटन कार्यक्रम में दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के मुखिया शरीफुल उर्फ धोनी, पूर्व मुखिया मुरलीधर यादव उर्फ बबलू यादव, पूर्व प्रमुख मिलन कुमार यादव, सरपंच राहुल कुमार रोशन, खेल के जिला सचिव आनंद कुमार यादव, केयर आस्क फाउंडेशन के एमडी संजय कुमार सिंह, स्टेट हेड संजय कुमार चौधरी, जिला हेड महेश कुमार यादव, ब्लॉक हेड प्रियंका कुमारी, पिंटू कुमार यादव, सोनू कुमार ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के माध्यम से स्वावलंबी बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Previous post कटिहार में बीपीएससी उत्तीर्ण प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित
Next post विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर रहकर छात्र नेता के रूप में उभरे मनोज कुमार मंडल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial