विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर रहकर छात्र नेता के रूप में उभरे मनोज कुमार मंडल
सिकटी विधानसभा के प्रभारी के रूप में पार्टी के हित में किया कार्य ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत भर्री निवासी मनोज कुमार मंडल छात्र जीवन में आरएसएस का शिविर का संचालन करते-करते आज भाजपा के प्रदेश स्तर की राजनीतिक में प्रवेश कर गया है। मनोज कुमार मंडल का जन्म 15 जुलाई 1971 को हुआ है। उनके पिताजी सतनारायण मंडल पेशे से किसान रहे हैं। माता अंबिका देवी गृहणी रही है। यह दो भाई हैं। बड़े भाई गजेंद्र नाथ मंडल हैं। दो बहन है। इनका शादी कदवा पंचायत के शिवगंज निवासी देवनारायण मंडल की पुत्री बॉबी कुमारी से 2 में 1996 को हिंदू रीति रिवाज के साथ विधिवत हुआ है। इन्हें दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र शुभम कुमार मंडल शारदा विश्वविद्यालय नई दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। दूसरा पुत्र जयकुमार मंडल वर्ग 10 में सेंट पीटर स्कूल पूर्णिया में पढ़ाई कर रहे हैं।इन्हें दो पुत्री संगम कुमारी पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से पी.जी.की पढ़ाई कर रही है। दूसरी पुत्री जिमी कुमारी पटना विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। मनोज कुमार मंडल की पत्नी बॉबी देवी वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय देवगांव में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्य कर रही है। मनोज मंडल वर्ग 1 से 5 तक की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय भर्री,वर्ग 6 से 8 तक कन्या मध्य विद्यालय कुम्हरी, वर्ग 9 से 10 तक ए. एल. उच्च विद्यालय सोनाली में पढाई किया।इन्होंने 1987 में मैट्रिक पास की। इंटरमीडिएट की पढ़ाई 1989 में डीएस कॉलेज से किया। स्नातक की पढ़ाई 1992 में डीएस कॉलेज से डिग्री प्राप्त किया। इन्होंने छात्र जीवन में जब इंटरमीडिएट की पढ़ाई डीएस कॉलेज में कर रहे थे, तो उसी समय इन्होंने विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर रहकर छात्र नेता के रूप में उभरे थे। छात्र नेता के रूप में इनकी इतनी पहचान हो गई की, इन्होंने 1989 में भाजपा की संस्था ग्रहण किया। 1990 में भाजपा के भर्री पंचायत के अध्यक्ष बने। इन्होंने लगातार दो बार भर्री पंचायत के अध्यक्ष बन रहे। उनके कार्य को देखते हुए भाजपा पार्टी के उच्च अधिकारियों ने 1996 में भाजपा युवा मोर्चा के कदवा प्रखंड का युवा अध्यक्ष बनाया गया। इन्होंने 2000 तक लगातार दो बार युवा अध्यक्ष के रूप में पार्टी के हित में कार्य करते रहे।2001 में भाजपा जिला युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया। लगातार दो बार युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 2006 में भाजपा शक्ति केंद्र का इन्हें प्रभारी बनाया गया। इन्हें 6 शक्ति केंद्र का प्रभार दिया गया था। 2012 तक इन्होंने निर्वाह किया। 2015 से 2020 तक अररिया जिले के सिकटी विधानसभा के प्रभारी के रूप में पार्टी के हित में कार्य किया है। इसी अवधि में भाजपा ओबीसी मोर्चा का यह कटिहार जिला अध्यक्ष लगातार दो बार बने रहे। 2024 में भाजपा ओबीसी मोर्चा में इन्हें प्रदेश प्रशिक्षक सह प्रभारी बनाया गया। अब तक इस पद पर आसीन है।इनका पार्टी के प्रति समर्पण की भावना को लेकर कदवा प्रखंड से लेकर पटना तक चर्चा का विषय बन गया है।मनोज कुमार मंडल का भाजपा पार्टी के सभी नेताओं के साथ समान भाव के साथ-साथ समान रिश्ता रहा है।यही कारण है कि इन्हें सभी नेता दिल से मानते हैं।अगर इन्हें पार्टी टिकट देगी,तो यह आगामी विधानसभा चुनाव कदवा विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं।इनके कार्य शैली से प्रभावित होकर नेताओं का उनके घर आना जाना बना रहता है। पुछे जाने पर मनोज कुमार मंडल ने कहते हैं कि आगामी विधानसभा 2025 में सीमांचल के कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज जिला में भाजपा ही परचम लहरा सकता है। क्योंकि इस क्षेत्र के लोग भाजपा के प्रति काफी विश्वास रखते हैं और इनका चुनाव चिन्ह फूल छाप आम लोगों के मन मस्तिष्क में बैठ गया है। पुछे जाने पर मनोज कुमार मंडल ने बताते हैं कि पार्टी के आला कमान तय करेंगे कि किन्हे किस क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जाए ताकि जीत सुनिश्चित हो सके। अगर पार्टी के आला कमान कदवा विधानसभा क्षेत्र के लिए मुझे उम्मीदवार बनते हैं, तो मैं इस विधानसभा क्षेत्र से जीत सुनिश्चित करेंगे और पार्टी के हित में कार्य करते रहेंगे।आला कमान जो भी उम्मीदवार तय करेंगे।उसे जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के हित में कार्य करेंगे।
