धरती पर भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर को मिला सम्मान।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल तथा डॉक्टर रितेश कुमार का सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर केक काटकर तथा अंग वस्त्र बुके से सम्मानित कर डॉक्टर डे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बता दे की साथ ही जब भी हम बीमार होते हैं तो सबसे पहले दिमाग में डॉक्टर का नाम ही आता है। डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि भगवान ही हमें जिंदगी देते हैं। लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता है कि डॉक्टर हमें दोबारा नई जिंदगी देने का काम करते हैं। डॉक्टर ही हमें बड़ी से बड़ी बीमारियों से बाहर निकालते हैं। वही डॉक्टर डे के मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि डॉक्टर का मेरा पहला कर्तव्य है मरीज का उपचार कर उसे स्वास्थ्य लाभ देना ।यह हम लोगों की जिम्मेदारी है। जो हम लोग फल स्वरुप करते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना कल में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का अहम योगदान देखा गया इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वही बड़े ही धूमधाम से नेशनल डॉक्टर डी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया वहीं इस मौके पर बीसीएम अभय कुमार,एनमी सुनील शाह, परिमल कुमार, आलोक कुमार, राजेश कुमार, तथा सभी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
