August 25, 2026

जदयू की वर्चुअल समीक्षा बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प।

Read Time:2 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के दिलारपुर एवं बोलिया पंचायतों में सोमवार को जनता दल (यूनाइटेड) की वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार कुशवाहा ने की। बैठक में संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, मिशन 2025 की तैयारियों एवं क्षेत्रीय रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार, विधानसभा प्रभारी मनोज मंडल, प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर यादव, अमदाबाद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, मीडिया सेल के अध्यक्ष संजय कुमार सहित पंचायत व बूथ स्तर के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने और संगठनात्मक मजबूती के लिए जुट जाने का आह्वान किया। वहीं, मनोज मंडल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की असली ताकत है।समीक्षा बैठक में पंचायतों की जमीनी स्थिति, सक्रिय सदस्यता, लाभार्थियों की सूची तथा क्षेत्रीय समस्याओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक पंचायत में नियमित रूप से समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी और मिशन 2025 को लक्ष्य बनाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

Previous post भारतीय जनता पार्टी,कटिहार ग्रामीण मंडल की बैठक ।
Next post धरती पर भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर को मिला सम्मान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial