रेलवे ने 1 जुलाई से अपनी पैसेंजर बुकिंग सिस्टम में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किया है
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रेलवे ने मंगलवार 1 जुलाई से ट्रेन टिकट बुकिंग को लेकर कई बदलाव किए है। जिसमें आधार अथेंटिफिकेशन से लेकर तत्काल के टिकट बुकिंग टाइमिंग में भी चेंजेज शामिल हैं। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए कटिहार रेल मंडल के पीआरओ सह सीनियर डीसीएम धीरज चंद कलिता ने बताया कि भारतीय रेल में 1 जुलाई से रेलवे तत्काल सहित अन्य कई नियम में रेल में पारदर्शिता बढ़ाने और यात्रियों को सुविधा के मध्येनजर अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से बदलाव किया है। रेलवे ने 1 जुलाई से अपनी पैसेंजर बुकिंग सिस्टम में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किया है।इसमें रिजर्वेशन प्रोटोकॉल, चार्ट टाइमलाइन, टिकटिंग सुरक्षा और किराये में महत्वपूर्ण बदलाव शामिल है। वहीं आधार अथेंटिफिकेशन को लेकर भी बदलाव हुआ है। जबकि वेटिंग लिस्ट की लिमिट निर्धारित की गई है। अब ए सी वो अन्य क्लास की।वेटिंग लिस्ट की सीमा कुल क्षमता से 25 फीसदी तक निर्धारित कर दिया गया है। उसके बाद लोगो को वेटिंग टिकट भी नहीं मिलेगा। जबकि आरक्षण चार्ट 4 घंटे की जगह अब 8 घंटे पूर्व तैयार कर दिया जाएगा । वही एन एफ रेल अंतर्गत अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन में एक्सपेरिमेंटल तौर पर एक दिन पूर्व अर्थात 24 घंटा पूर्व आरक्षण चार्ट तैयार किया जा रहा है।वही कटिहार रेल मंडल के पीआरओ श्री कलिता ने जानकारी देते हुए बताया कि आईआरसीटीसी में यह नया बदलाव 1 जुलाई से शुरू हो गया है जबकि रिजर्वेशन काउंटर वो टिकट घर में यह बदलाव वो नया परिवर्तन आगामी 15 जुलाई से लागू होगा।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
