August 25, 2026

गलत समय में गलत निर्णय यह आम जनता को परेशान करने वाला कानून:तारिक अनवर

Read Time:4 Minute, 38 Second

गोशाला आरओबी के जल्द निर्माण को लेकर सांसद ने किया बैठक।

सांसद ने कहा रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारी का कराया ध्यान आकृष्ट ।

कटिहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव के आवासीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में सांसद तारिक अनवर ने पत्रकारों को संबोधित कर की महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बातों को रखा। सांसद तारीक अनवर ने कहा कि गलत समय में गलत निर्णय यह आम जनता को परेशान करने वाला कानून है। आगामी विधानसभा चुनाव अब सामने है ऐसे में जो चुनाव आयोग के द्वारा वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और रिनुअल को लेकर जो कागजात की मांग कर रहे हैं। वह लोगों को परेशान करने वाला है, ऐसे में लोगों के बीच भ्रम पैदा हो रही हैं। सांसद तारीक अनवर ने चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और रिनुअल को लेकर जो प्रमाण पत्र की मांग कर रहे हैं। उनको गलत ठहराय, सांसद ने कहा कि पूरा विपक्ष इस निर्णय को गलत बता रहा हैं। सांसद ने कहा कि यदि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और रेनुअल को लेकर कोई नहीं रूपरेखा तैयार की गई थी। तो वह लोकसभा चुनाव के बाद से ही शुरू कर देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया अब विधानसभा चुनाव ठीक सामने है। और जो समय सीमा की अवधि में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और रिनुअल को लेकर प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी, यहां तक की कई लोग चुनाव में अपना मतदान करने से भी वंचित हो जाएंगे।सांसद ने कहा कि कटिहारी नहीं पूरे बिहार में लोग अपने रोजी रोजगार को लेकर प्रदेश कमाने जाते हैं। लेकिन चुनाव के समय में वह अपना मतदान करने के लिए घर आते हैं।लेकिन वोटर लिस्ट और एनुअल को लेकर जो प्रमाण पत्र की मांग किया जा रहा है। वह देने में ज्यादातर लोग असमर्थ होंगे। संसद में सीधा आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पहले से ही सवालों के घेरे में है सरकार जो कहती है। उनके इसारे पड़ ही चुनाव आयोग काम रही है, चुनाव से पहले इस तरह का कानून संवैधानिक नही हैं। इसके अलावा सांसद तारीक अनवर ने कहा कि कटिहार जिले के रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कटिहार डीआरएम-एडीआरएम सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान आकृष्ट करवाया जिसमें मुख्य रूप सेगौशाला आरोबी का जल्द निर्माण कार्य पूरा हो, चेन्नई-बंगलौर व हैदराबाद के लिए दैनिक सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन हो, कटिहार-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन हो, कटिहार हावड़ा या सियालदह के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन हो, कॉविड महामारी के दौरान कटिहार- जोगबनी कटिहार-मनिहारी एवं कटिहार-बारसोई की जो ट्रैन परिचालन स्थगित की गई है उसे पुनः परिचालन कराया जाए और कोविड महामारी के दौरान सुधानी-बारसोई एवं तेलता और आजमनगर में ट्रेन का ठहराव स्थगित कर दी गई थी। इसे पुनः शुरू किया जाए के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण मांगे शामिल हैं। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित थें।

Previous post रेलवे ने 1 जुलाई से अपनी पैसेंजर बुकिंग सिस्‍टम में कई महत्‍वपूर्ण बदलाव लागू किया है
Next post दो बाइकों का आपस में टक्कर दोनों चालक गंभीर रूप से घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial