November 10, 2026

मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी गिरफ्तार, शराब बरामद

Read Time:54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर रामबहादुर शर्मा के नेतृत्व में तीन एनबीडब्ल्यू फरार वारंटी अनील महतो, किशोर महतो और गुड्डू कुमार को न्यायालय के निर्देश पर गिरफ्तार किया। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर एएसआई अरुण कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर नवाबगंज केवाला सिमा क्षेत्र से 20 लीटर देशी शराब और एक साइकिल जब्त की। हालांकि, तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Previous post मजदूर नेता विकास सिंह के भाजपा में आने से कटिहार के राजनीतिक गलियारों में मचा खलबली
Next post एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षिका अर्चना कुमारी ने जगाई हरियाली की अलख
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial