मजदूर नेता विकास सिंह के भाजपा में आने से कटिहार के राजनीतिक गलियारों में मचा खलबली
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया, कांग्रेस पार्टी को लगा बहुत बड़ा झटका।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
शिक्षक पुत्र सामाज हित में कार्य करते-करते भाजपा की की सदस्यता ग्रहण करने से संपूर्ण कटिहार जिला इंटक के सभी संगठन सहित राजपूत करणी सेना,महाराणा प्रताप सेवा परिषद,अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा,बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के सभी साथी ने विकास सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। विकास सिंह ने 9 मई 2025 को पटना बापू सभागार में आयोजित राणा भामा सम्मेलन में बिहार सरकार के लोग स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री सह कटिहार जिला प्रभारी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू के नेतृत्व में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा सदस्यता ग्रहण कराया गया है। विकास सिंह ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता कर कटिहार की राजनीतिक में हलचल मचा दिया है। कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा छटका लगा है। जबकि विधानसभा चुनाव सामने है।पहली बार विकास सिंह ने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भाजपा पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने वाले पहले मजदूर नेता हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने स्वीकार किया है कि विकास सिंह के भाजपा में आने से पार्टी और भी मजबूत हुआ है।शिक्षक पुत्र विकास कुमार सिंह छात्र जीवन से छात्र-छात्राओं के अधिकार के लिए महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक अपनी बातें मजबूती से रखना का कार्य किया। । विकास सिंह का जन्म 10 दिसंबर 1966 को हुआ है। इनके पिता शिवनारायण सिंह आर.डी.एस.कॉलेज सालमारी में प्रोफेसर के रूप में कई वर्षों तक सेवा किया और समाज के हित में कार्य करते-करते अब सेवानिवृत हो गए हैं। विकास सिंह सालमारी से बाजार स्थित आर.डी.एस.कॉलेज से 1984 में इंटरमीडिएट की डिग्री प्राप्त किया। 1987 में आर.डी.एस.कॉलेज सलमारी से बीए ऑनर्स की पढ़ाई पुरी की। 1991 में डी.एस. कॉलेज कटिहार से स्नाकोत्तर की डिग्री प्राप्त किया। विकास सिंह जब आरडीएस कॉलेज सालमारी में अध्यनरत थे। यह छात्र-छात्राओं के अधिकार के लिए महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक अपनी बातें काफी मजबूती से रखते आ रहे हैं।1984 में महाविद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर दौड़, साइकिल रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान लाकर कई बार पुरस्कृत हुये है। इन्होंने स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण जिला स्तरीय प्रशिक्षण पत्र प्राप्त कर पुरस्कृत हुए हैं। 1984 में नवयुवक नाट्य कला परिषद सालमारी के सचिव बने। 1985 में राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बने। इसी वर्ष रॉयल क्लब सालमारी के अध्यक्ष बने। इसी वर्ष आर.डी.एस.कॉलेज सालमारी के छात्र संघ का अध्यक्ष बने। 1986 विधान पार्षद शारदा प्रसाद सिंह के बारसोई अनुमंडल का प्रतिनिधि बने। 1987 में आई भीषण बाढ़ में इन्होंने बाढ़ राहत कार्य में अहम भूमिका निभाते हुए बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत कार्य चलाया। 2002 में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने।2006 से 2024 तक मान्यता प्राप्त कटिहार मजदूर संघ इंटक का निर्विरोध जिला अध्यक्ष रहे। 2007 जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने। 2008 में कांग्रेस चली गांव की ओर में जिला संयोजक बने। 2010 में कटिहार जिला थ्रो बॉल का अध्यक्ष बने। 2010 में बिहार इंटक का वरीय मंत्री बने। 2020 में सेंट्रल वर्किंग कमेटी इंटक के कार्य समिति का सदस्य बने। 2016 से अब तक बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद का जिला अध्यक्ष लगातार तीन बार निर्विरोध रूप से बने। 2018 से अब तक कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के जिला अध्यक्ष बने। 2018 से अब तक बिहार स्टेट होटल इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष रहे। 2018 में ही मिशन पब्लिक स्कूल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने। 2016 से अब तक बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहे। 2016 से अब तक 102 एंबुलेंस का मुख्य संरक्षक रहे। 2015 से 2018 तक राष्ट्रीय बाल श्रमिक विधालय का मुख्य संरक्षक लगातार दो बार रहे। 2015- 2020 में नॉर्थ ईस्टर्न चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी सदस्य लगातार दो बार रहे। 2014 से अब तक न्यूनतम मजदूरी परामर्श धात्री के सदस्य रहे।2016 से अब तक कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सदस्य रहे। 2024-25 में श्रम संसाधन विभाग के जिला अनुश्रवण समिति के सदस्य रहे तथा मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष दो बार रहे। 1998 से अब तक विजय स्पोर्टिंग क्लब विजय बाबू पोखर का निर्विरोध अध्यक्ष रहे। 2016 से अब तक कटिहार जिला औद्योगिक नियोजक संघ का लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे।
