कटिहार जिले के पोठिया थाना पुलिस के द्वारा मूर्ति चोरी के गैंग के विरूद्ध की गई बड़ी कारवाई की गई है।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि दिनांक-03.03.25 को अमरेन्द्र माधव पिता स्व० सदानंद प्रसाद साकिन चकलामौला नगर थाना पोठिया जिला कटिहार के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया। जिसमें उल्लेख है कि दिनाक 03.03.25 को रात्रि समय करीब 02:42 बजे अज्ञात चोर के द्वारा मंदिर में विराजमान भगवान श्री कृष्ण जी की छोटी मूर्ति को चोरी कर लिया गया है। जिस संदर्भ में पोठिया थाना कांड संख्या-14/25, दिनांक-04.03.25, धारा-331(4)/305 भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत दर्ज किया गया है।उक्त कांड के गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय कटिहार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कटिहार-02 के नेतृत्व में एक छापमारी दल का गठन किया गया। जिसके बाद गठित छापामारी दल को कांड के अज्ञात चोर के बारे में पता आसूचना संकलन कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके बाद गठित छापामारी दल के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं स्थानीय ग्रामीणों से सम्पर्क स्थापित कर लगातार कटिहार जिला के विभिन्न क्षेत्रों एवं कटिहार जिला के सीमावर्ती जिले में आसूचना संकलन कर लागातार छापामारी करते रहे। इसी बीच वैज्ञानिक अनुसंधान से एक संदिग्ध मोबाईल नंबर के बारे जानकारी प्राप्त हुआ। जिसे सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु गुप्तचरों को तैनात किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा सत्यापन के क्रम में संदिग्ध मोबाईल के धारक गुलशन कुमार पिता बेचन शर्मा साकिन विश्निचक चांदपुर थाना पोठिया जिला कटिहार को अपने कब्जे में लेकर कांड के संदर्भ में पूछताछ किया गया। जिसमें संदिग्ध गुलशन कुमार के द्वारा कांड में चोरी गई मुर्ति के बारे में अपने सहयोगियों के साथ चोरी करने की बात बताई गई तथा उनके बताये अनुसार उनके निशानदेही पर कांड में चोरी गई मूर्ति को विधिवत् बरामद किया गया है और उनके सहयोगी को उनके बताये अनुसार विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद साह स्वर्णकार का व्यवसाय का कार्य करता है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-01. गुलशन कुमार पिता बेचन शर्मा साकिन विशनीचक चाँदपुर वार्ड नंबर-11 थाना पोठिया जिला कटिहार।02 प्रमोद साह पिता चन्द्रदेव साह साकिन लोहानी वार्ड नंबर-04 थाना पोठिया जिला कटिहार।03. प्रिंस कुमार पिता सुबोध मंडल साकिन शब्दा थाना पोठिया जिला कटिहार।04. मिथुन कुमार पिता रामचन्द्र साह साकिन चकलामीलानगर थाना पोठिया जिला कटिहार।05. अमित कुमार यादव पिता प्रमोद यादव साकिन बकिया डुमर थाना पोठिया जिला कटिहार।बरामद सामानों की सूची :-01. भगवान श्री कृष्ण जी का मूर्ति-01,04. कटर मशीन-03 (धातु को काटने वाला)07. धातु गलाने एवं जोडने वाला मशीन-0102. इलेक्ट्रीक मशीन-01 (धातु गलाने वाला मशीन), 03. बैट्री चार्जर-0105. ड्रील मशीन-01 06: ग्राइन्डर मशीन-0108. मोबाईल-05 एवं अन्य सामग्री
