August 25, 2026

बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए जननी व बाल स्वास्थ्य कीट का किया वितरण

Read Time:2 Minute, 0 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार फोटो कुर्सेला प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए जननी व बाल स्वास्थ्य कीट का वितरण चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल के द्वारा किया गया।स्वास्थ्य प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार ने मातृ व शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह पहल शुरु की गयी है.प्रसुताओं के बीच एक-एक किट देकर इस अभियान की शुरुआत की गयी. वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने कहा की इस कीट में जरूरी दवाइयां के साथ पोषण युक्त आहार व साफ-सफाई की सामग्रियां शामिल है. योजना बिहार सरकार की जन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जच्चा बच्चा किट में खिचड़ी व खीर का चावल, प्रिमिक्स दलिया, शुद्ध घी,कैल्शियम, आयरन, विटामिन-बी, विटामिन-सी विटामिन-डी की एक महीने की दवा भी शामिल है. बताया कि यह पहल राज्य भर में जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत चलाई जा रही है. जिसका उद्देश्य मातृत्व को सुरक्षित बनाना है. इस अवसर पर प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, डॉ चंदन कुमार ,बीसीएम अभय कुमार, सहित स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे.

Previous post कटिहार जिले के पोठिया थाना पुलिस के द्वारा मूर्ति चोरी के गैंग के विरूद्ध की गई बड़ी कारवाई की गई है।
Next post मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial