November 10, 2026

मनिहारी में तैराकी के लिए स्वीमिंग पूल निर्माण की मांग, प्रखंड प्रमुख ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Read Time:2 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को ज्ञापन देकर मनिहारी अनुमंडल में स्वीमिंग पूल के निर्माण की मांग की है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि मनिहारी क्षेत्र शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से काफी उन्नत है, परंतु यहां तैराकी जैसी खेल गतिविधियों के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।उन्होंने बताया कि मनिहारी में उच्च विद्यालय, प्लस टू विद्यालय, कॉलेज सहित कई शैक्षणिक संस्थान हैं, जहां हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। खेल में रुचि रखने वाले युवाओं को सुविधाओं के अभाव में प्रोत्साहन नहीं मिल पाता। ऐसे में यदि स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया जाए, तो छात्र-छात्राओं व युवाओं को प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिल सकेंगे और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।प्रखंड प्रमुख ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि मनिहारी में शीघ्र ही स्वीमिंग पूल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे स्थानीय युवाओं को खेल के क्षेत्र में नया मंच मिल सके। इस अवसर पर जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,प्रदेश महासचिव अति पिछड़ा प्रकोष्ठ मंजय साह मौजूद थे।

Previous post राजद द्वारा चलाए जा रहे सत्तू परिचर्चा पर किया बैठक।
Next post ग्राम कचहरी से लौटते समय भतीजे पर चाचा ने किया हमला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और पैसा छीनने के आरोप
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial