राजद द्वारा चलाए जा रहे सत्तू परिचर्चा पर किया बैठक।
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र मे राजद द्वारा चलाए जा रहे सत्तू परिचर्चा पर राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने बताया कि बिहार विधान सभा चुनाव के महज़ तीन माह पहले मतदाता सूची का पुनर्निरीक्षण किया जाने के पीछे केन्द्र सरकार द्वारा गंभीर षडयंत्र है l कंप्यूटरीकृत मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी की संभावना नहीं है l अचानक 22 वर्षों के बाद ऐसा क्यों किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि 2024 लोक सभा चुनाव इसी मतदाता सूची से सम्पन्न हुआ है l एक साल के अंदर ही कैसे गड़बड़ी हो गई। श्री कुणाल ने कहा कि गत लोक सभा चुनाव में भाजदयू को चालीस में तीस सीटे मिली थी, दरअसल मीडिया जगत एवं भाजपा सर्वे एजेंसियो के रिपोर्ट में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार बनते हुए दिखाने से डबल इंजन की भोपूबाज सरकार डर गई है। उन्होने कहा कि जिस तरह का टर्म ऑफ कंडीशन लगाया गया है और समय दो माह से भी कम है जून से सितंबर तक बिहार 73 फीसदी का क्षेत्र प्राकृतिक आपदाओं के भीषण चपेट में रहता है l ऐसी स्थिति में वोटर लिस्ट का रिव्यू केन्द्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा जदयू को छोड़ सभी पार्टियां जमकर विरोध कर रही है l बावजूद चुनाव आयोग संज्ञान नही ले रही है।कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हसनगंज प्रखण्ड के ढेरुआ पंचायत आदिवासी संथाल टोला में स्थानीय लोगों को चुनाव आयोग के इस तरह की मनमानी से अवगत कराया।इस अवसर पर माई बहन मान योजना के तहत ढाई हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत डेढ़ हजार गैस सिलेंडर का दाम बारह सौ से घटा कर पांच सौ करने दस लाख सरकारी नौकरी कृषि आधारित प्रत्येक जिलों में उद्योग दो सौ यूनिट बिजली फ्री सहित राजद द्वारा बीस चुनावी एजेंडों को बताया गया। श्री कुणाल ने बताया कि वोटर लिस्ट रिव्यू का राजद सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी।इस अवसर निवर्तमान प्रखण्ड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव ने कहा कि मतदाता सूची से देश के मूलनिवासी संथाल आदिवासी समाज को मोदी सरकार हटाना चाहती है। सुरक्षा कानून से छेड़छाड़ के पीछे केन्द्र आदिवासियों को भारतीय नागरिकता से वंचित करने की साजिश रच रही है।श्री उरांव ने कहा कि वोटर लिस्ट रिव्यू का राजद सड़कों विरोध करेगी।इस अवसर राजद पंचायत अध्यक्ष मो कलाम राजद के प्रीतम सिंह चंद्रवंशी अशोक झा मो अहमद हुसैन लक्ष्मण उरांव जग्गू मरांडी श्रीमती फूलो मुर्मू चम्पा मुर्मू सहित बड़े संख्या में महिला एवं पुरूष शामिल थे।
