ग्राम कचहरी से लौटते समय भतीजे पर चाचा ने किया हमला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और पैसा छीनने के आरोप
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र के गांधी टोला निवासी रवि कुमार पासवान ने अपने चाचा धर्मेंद्र पासवान और अशोक पासवान पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। रवि ने बताया कि वह ग्राम कचहरी से लौट रहे थे, तभी रास्ते में चाचा और अन्य ने हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। पीड़ित का अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया है।बताया जा रहा है कि चाचा-भतीजे के बीच जमीन से जुड़ा मामला ग्राम कचहरी में विचाराधीन है। वहीं, दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश पासवान ने भी रवि और अन्य पर घर में घुसकर मारपीट करने और पैसे छीनने का आरोप लगाया है।दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मनिहारी थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
