August 25, 2026

छत्तीस करोड़ चालीस लाख की प्रशासनिक स्वीकृति नगर विकास एवं आवास विभाग ने दी : तार किशोर

Read Time:2 Minute, 34 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र के कटिहार नगर में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु चयनित तीन योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु छत्तीस करोड़ चालीस लाख तिरानबे हजार आठ सौ पचपन रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति नगर विकास एवं आवास विभाग ने दे दी है।जिसमें पटेल चौक से तिनगछिया बाजार समिति एवं फसिया होते हुए चांदनी चौक तक पथ एवं नाला निर्माण कार्य तेरस करोड़ छियालीस लाख रुपए की लागत से, तिनगछिया काली मंदिर से वेयर हाउस एवं कृषि विज्ञान केंद्र होते हुए रोजितपुर तक पांच करोड़ चौवालीस लाख रुपए की लागत से पथ का निर्माण कार्य तथा तिनगछिया बाजार समिति चौक से भौड़ाबाड़ी होते हुए कटिहार- मनिहारी पथ तक पथ एवं नाला निर्माण कार्य लगभग दस करोड़ पैतालीस लाख रुपए की लागत से बनाने वाली पथ की स्वीकृति दी गई है। इनकी निविदा प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। उन्होंने कहा की इन तीनों सड़कों के निर्माण से इस क्षेत्र में आवागमन सुलभ हो जाएगा। प्रथम चरण में तेरह करोड़ छियालीस लाख रुपए की लागत से बनने वाली पटेल चौक से तिनगछिया बाजार समिति एवं फसियां होते हुए चांदनी चौक तक पथ का सुदृढ़ीकरण एवं पक्की कारण तथा नाला निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इस पथ के पक्कीकरण एवं नाला निर्माण से फसिया में पूर्व से निर्मित तकनीकी त्रुटि युक्त नाला के निर्माण से अब तक हो रहे जल जमाव की स्थिति समाप्त हो जाएगी। इन योजनाओं की स्वीकृति पर इस क्षेत्र के वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Previous post ग्राम कचहरी से लौटते समय भतीजे पर चाचा ने किया हमला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और पैसा छीनने के आरोप
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय उफरैल में जाने आने के लिए सड़क नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को हो रही है परेशानी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial