November 10, 2026

मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, प्रशासन रहा मुस्तैद

Read Time:2 Minute, 33 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

इस्लाम धर्मावलंबियों का पवित्र पर्व मोहर्रम मनिहारी प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में पारंपरिक शांति, सौहार्द और सादगी के साथ मनाया गया। अल्लाह की राह में कुर्बानी देने वाले हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में यह पर्व हर वर्ष गम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।इस अवसर पर अनुयायियों ने गम का इज़हार करते हुए ताजिये के जुलूस में भाग लिया। जंगियों ने युद्ध कौशल का प्रदर्शन कर ऐतिहासिक परंपरा को जीवंत किया। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों व शहरी इलाकों में कुल 44 अखाड़ों ने खलीफाओं व प्रतिनिधियों के नेतृत्व में पूर्व से अनुमोदित मार्गों पर ताजिये निकाले।नगर भ्रमण के दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ बिनोद कुमार, सीओ निहारिका राय, पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता, दंडाधिकारी सुनील झा तथा अन्य अधिकारी मौके पर लगातार गश्त करते रहे।सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद और अपर थानाध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल द्वारा की गई। जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में अखाड़ों की रश्म अदा करने के पश्चात एसडीओ त्रिलोकी नाथ सिंह ने खलीफाओं को सम्मानित करते हुए पारितोषिक वितरित किए। साथ ही, चिकित्सा टीम भी अपने निर्धारित स्थानों पर सतर्क रही।

Previous post ग्राम कचहरी से लौटते युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर गंभीर चोट।
Next post मनिहारी में विद्यालय शिक्षा समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial