August 25, 2026

ग्राम कचहरी से लौटते युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर गंभीर चोट।

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के गांधी टोला अंतर्गत शुक्रवार को एक युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित युवक रवि कुमार पासवान ने बताया कि वह अपने चाचा धमेंद्र पासवान के साथ ग्राम कचहरी से लौट रहा था, तभी पुराने विवाद को लेकर अशोक मलिक, प्रकाश मलिक व उनके परिजनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। ग्रामीणों की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल में पहुंचाया गया। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Previous post मुहर्रम ताजिया जुलूस में शस्त्र कौशल प्रदर्शन के दौरान पचास से अधिक घायल, दो गंभीर।
Next post मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, प्रशासन रहा मुस्तैद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial