November 10, 2026

गुप्त नवरात्रि का कलश विसर्जन के साथ हुआ समापन

Read Time:2 Minute, 3 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत अयोध्यागंज बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्रि जो विगत 26 जून से 04 जुलाई तक श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से मनाई गई का समापन कलश विसर्जन के साथ शनिवार को हो गया।मंदिर समिति के द्वारा बाजार भ्रमण करते हुए नम आँखों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा में कलश विसर्जन किया गया। सनद रहे कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि वर्ष में 04 पवित्र माह में आती है। यह चार माह है:- माघ, चैत्र,आषाढ और अश्विन। चैत्र माह की नवरात्रि को बड़ी या बसंत नवरात्रि और अश्विन माह की नवरात्रि को छोटी नवरात्रि या शारदीय नवरात्रि कहते हैं। दोनों के बीच 6 माह की दूरी है। बाकी बची दो आषाढ़ और माघ माह की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं।आचार्य जयप्रकाश झा ने बताया कि गुप्त अर्थात छिपा हुआ। इस नवरात्रि में गुप्त विद्याओं की सिद्धि हेतु साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रि में तंत्र साधनाओं का महत्व होता है और तंत्र साधना को गुप्त रूप से ही किया जाता है। इसीलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इसमें विशेष कामनाओं की सिद्धि की जाती है। साधकों को इसका ज्ञान होने के कारण या इसके छिपे हुए होने के कारण इसको गुप्त नवरात्र कहते हैं।

Previous post ऑटो और ट्रक में आमने-सामने टक्कर मे पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।
Next post मोबाइल चोरी करते धराया गया जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial