November 10, 2026

ऑटो और ट्रक में आमने-सामने टक्कर मे पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

Read Time:1 Minute, 14 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला नेशनल हाईवे एनएच 31 पर ओवर ब्रिज के समीप देर रात्रि लगभग1:00 बजे ऑटो और ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर मे पांच व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल। मिली जानकारी अनुसार घायल, सुमित कुमार, 23 वर्ष, पिता विनोद मंडल,मोहन कुमार उम्र 19 वर्ष पिता दीप नारायण मंडल, सोनू कुमार उम्र 17 वर्ष पिता चंदन मंडल, शिवम कुमार उम्र 10 वर्ष, नीतीश कुमारउम्र 17 वर्ष पिता फूलों मंडल,सभी बस्ती निवासी को भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक डॉक्टर उज्जवल कुमार सिंह के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।वहीं गंभीर स्थिति देखते हुए सुमन, मोहन, सोनू, को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।वही बताया गया कि सभी नवगछिया की ओर से शादी समारोह से कैटरिंग का काम कर लौट रहे थे।

Previous post हेल्थ इंडिकेटर सह विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा को लेकर समीक्षा बैठक का किया आयोजन।
Next post गुप्त नवरात्रि का कलश विसर्जन के साथ हुआ समापन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial