November 10, 2026

नवाबगंज में पारंपरिक लाठी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विधायक ने किया उद्घाटन

Read Time:1 Minute, 1 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)


मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने नवाबगंज के मुस्लिम टोला में मोहर्रम के अवसर पर आयोजित पारंपरिक लाठी प्रतियोगिता “बसिया खेल” का उद्घाटन किया। बिहार, झारखंड और आसपास के जिलों से आए खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। विधायक ने पारंपरिक खेलों को सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इन्हें बढ़ावा देने का संकल्प लिया। आयोजन समिति ने विधायक का सम्मान किया। सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति, युवाओं की टोली और परंपरागत परिधान ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। सभी ने हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम कराने की मांग की। भाईचारे और ऊर्जा से भरा यह आयोजन सराहनीय रहा।

Previous post मनिहारी में प्रखंड स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ।
Next post बलतर पंचायत में जदयू की साइकिल रैली से मतदाता जागरूकता का दिया संदेश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial