November 10, 2026

मनिहारी में प्रखंड स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ।

Read Time:2 Minute, 40 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के बीएन रेलवे कॉलोनी स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक बद्री रजक, बीआरसी दुर्गेश कुमार चौधरी एवं उमाकांत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।एसडीएम श्री सिंह ने उद्घाटन के दौरान बालक-बालिका खिलाड़ियों को भी दीप प्रज्वलन में सम्मिलित किया और कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे।प्रतियोगिता में प्रखंड के 15 सीआरसी के अंतर्गत चयनित 14 और 16 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर शिक्षिका प्रीति वर्मा, कुमार ज्योतिष आचार्य, निधि कुमारी, दुर्गेश चौधरी, अशोक कुमार, अर्चना पंकज, काशीराम, विनोद कुमार मंडल, राजेंद्र प्रसाद मंडल, विकास कुमार, शरीफ अंसारी, रेहान, रंजीत पासवान, नागेंद्र माझी, रेणु देवी, तनुश्री, प्रदीप मंडल, ओली गुहा, ममता कुमारी, फिरोजा बेगम, रिंकी कुमारी, संजय कुमार, निशा कुमारी, किरण कुमारी, लुतफूर रहमान, संतोष कुमार, आभा सुमन सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Previous post जदयू के वरिष्ठ नेता सुर्य देव मंडल को अंगवस्त्र देकर किया स्वागत ।
Next post नवाबगंज में पारंपरिक लाठी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विधायक ने किया उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial