November 10, 2026

नीजी क्लीनिक में लापरवाही से नवजात शिशु के मौत के बाद किया गया सील।

Read Time:1 Minute, 46 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला में अवैध रूप से बिना मानक के चल रहे मां गायत्री क्लिनिक को बुधवार को गठित टीम द्वारा दंडाधिकारी के उपस्थिति में किया गया सील।बता दें कि विगत 3 जुलाई को एक नवजात शिशु की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। जिसको लेकर परिजन के द्वारा थाने में लिखित आवेदन देखकर न्याय की गुहार लगाई गई थी। तथा नवजात शिशु का पोस्टमार्टम भी कराया गया था।इसके उपरांत गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए, अंचलाधिकारी अनुपम एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल के पुलिस पदाधिकारी, प्रशासन की मौजूदगी में उक्त क्लिनिक को सील किया गया। इस बाबत चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि नवजात शिशु की मौत के बाद प्रकाशित खबरें तथा जिला के आदेश पर कारवाई किया गया है। ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व ही मृत नवजात शिशू की मां ने जिला पदाधिकारी कटिहार से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। वहीं इस कारवाई से अवैध क्लिनिक,पैथोलॉजी तथा अल्ट्रासाउंड के संचालकों मे हड़कंप व्याप्त है।

Previous post कदवा प्रखंड में जदयू ने मतदाता जन जागरण अभियान चलाया
Next post पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial