November 10, 2026

पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ

Read Time:1 Minute, 0 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के पूर्वी मुरादपुर पंचायत मे एक पद के लिए बुधवार को पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ । जिसमे 63 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया । निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ कुमारी प्रियवंदा ने बताया कि पूर्वी मुरादपुर के वार्ड संख्या – 9 के वार्ड सदस्य के पद पर उपचुनाव में कुल 726 मतदाताओं में 458 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 242 पुरुष मतदाता एवं 216 महिला मतदाता ने प्राथमिक विद्यालय जरलाही मे मतदान किया। शांतिपूर्वक चुनाव कराने को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद थी।

Previous post नीजी क्लीनिक में लापरवाही से नवजात शिशु के मौत के बाद किया गया सील।
Next post मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद,का कुर्सेला में मिला-जुला असर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर किया प्रदर्शन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial