November 10, 2026

सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष महागठबंधन के चक्का जाम में हुए शामिल

Read Time:2 Minute, 44 Second

गरीबों-दलित व महादलित को वोट देने से वंचित करने की हो रही कोशिश पर होने नहीं देंगे : सुनील कुमार यादव

प्रवीण कुमार(कटिहार)

मतदाता सूची सत्यापन के खिलाफ महागठबंधन ने बुधवार को बिहार में चक्का जाम कर दिया। इसी क्रम में कटिहार में भी महागठबंधन द्वारा किए गए चक्का जाम का असर देखा गया। जिसमें मुख्य रूप से शहीद चौक पर महागठबंधन की ओर से मुख्य मार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया गया और जरूरी सेवा छोड़कर सभी दुकान और प्रतिष्ठान को भी बंद कराया गया। इस दौरान मौजूद महागठबंधन से जुड़े नेताओं ने जमकर नारेबाजी भी किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव भी सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हुए और मौके पर कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि यह गरीब, प्रवासी और वंचित लोगों के साथ-साथ दलित व महादलित को वोट देने से वंचित करने की साज़िश की जा रही है,जो मताधिकार पर सीधा हमला हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के लिए काम कर रहा है, जबकि उसका कर्तव्य संविधान की रक्षा करना हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही हैं। चुनाव आयोग इस फैसले को जल्द वापस ले अन्यथा आगे भी बड़ा आंदोलन किया जा सकता है। मौके पर कांग्रेस के संजय सिंह,अवधेश मंडल,साऊद आलम,प्रो. विनोद यादव,शाहनवाज़ खान,पंकज तम्बाकूवाला,नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा,मेजर जमाल,मो. शकील, मो असलम,आंनद सिंह,रामप्रसाद सिंह,शम्बू गुप्ता, जुम्मन, छात्र अध्यक्ष निखिल सिंह, मुस्ताक़ आजम, मो जहांगीर,सिकंदर मंडल, मो. वहाब,मुकेश कुमार,नवीन खंडेलिया, सज्जाद सगीर कमलेश ओझा सहित कई कांग्रेस नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous post बिहार में कहीं भी चक्का जाम तो नहीं दिखा :हितेश कुमार शर्मा
Next post बिहार बंद के दौरान सड़क जाम करते महागठबंधन के कार्यकर्ता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial