November 10, 2026

बिहार में कहीं भी चक्का जाम तो नहीं दिखा :हितेश कुमार शर्मा

Read Time:1 Minute, 47 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा सह कोसी स्नातक क्षेत्र से निर्वाचित विधान परिषद प्रतिनिधि हितेश कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा बिहार में कहीं भी चक्का जाम तो दिखा नहीं, इस जाम के फ्लॉप होने से एक बात साफ हो गई कि विपक्ष का दिमाग और सत्ता प्राप्ति का अभियान पूरी तरह से जाम हो गया।बिहार में करीब 8 करोड़ वोटर हैं,5 करोड वोटरों को सिर्फ फार्म भरना हैशेष, अवैध वोटरों को कागज दिखाना है!ये अवैध वोटर वही हैं जिसमें घुसपैठियों की संख्या अधिक है।भारत में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण इससे पहले 1952, 1967, 1982 और 2003 में हुआ था..2003 में बिहार में राजद की सरकार थी।हालिया, संपन्न हुए महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस,आप,राजद,सपा, एनसीपी,एआईएमआईएम, वाम दलों ने वोटर लिस्ट में सुधार के लिए चुनाव_आयोग से मांग की थी।आज यही लोग वोटर लिस्ट सुधार के खिलाफ सड़कों पर है।मोहर्रम में हुई घटनाओं को देखते हुए, हमें इन दलों से पूछना चाहिए कि घुसपैठिए वोटरों की खातिर हमारी सुरक्षा के साथ खिलवाड क्यों कर रहे हो?

Previous post आशा एवं फैसिलिटेटर संघ ने मांगो को लेकर किया हड़ताल।
Next post सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष महागठबंधन के चक्का जाम में हुए शामिल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial