आधार कार्ड को लेकर भाजपा और आरएसएस मिलकर भ्रम फैला रहे – डॉ० मोहम्मद जावेद ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय चुनाव समिति एवं बिहार चुनाव अभियान समिति के सदस्य सांसद डॉ० मोहम्मद जावेद भी शामिल हुए।बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विशेष चर्चा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद केंद्रीय चुनाव समिति एवं बिहार चुनाव अभियान समिति के सदस्य किशनगंज सांसद डॉ० मोहम्मद जावेद ने मौजूद कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश दिया। जबकि आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का भी निर्देश दिया। मौके पर किशनगंज सांसद डॉ० मोहम्मद जावेद ने बताया कि आधार कार्ड को लेकर सीमांचल में जिस तरह से भ्रम फैलाया जा रहा है।यह भाजपा और आरएसएस की सोची-समझी साजिश हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की साजिशों के गिरफ्त में है। मतदाता सूची अपडेट करने का कार्यक्रम आनन फानन में चलाया जा रहा है। युवा, दलित, गरीब और अल्पसंख्यकों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश के तहत यह कार्यक्रम है। वहीं कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति एवं बिहार चुनाव अभियान समिति के सदस्य सांसद डॉ० मोहम्मद जावेद की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष के साथ-साथ जिला स्तर के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें संगठन मजबूती के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई साथ ही सांसद का कई निर्देश भी प्राप्त हुआ जिसको लेकर आगे कार्य किया जाएगा। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान में सरकार जिस प्रकार साजिश के तहत मतदाता पुनरीक्षण करवा कर लोगों का अधिकार छीनना चाहते हैं इसे किसी भी सूरत में हम सभी नहीं होने देंगे। मौके पर राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, सुनीता देवी,संजय सिंह, दिलीप विश्वास, अवधेश मंडल, शहुद आलम, फिरोज कुरैशी, पंकज तम्बाकूवाला,राजेश रंजन मिश्रा, पुतुल सिंह, प्रो विनोद यादव,शाहनवाज़ खान,आनंद चौधरी, जहांगीर, मन्नी पासवान, इस्तियाक, निखिल सिंह,मुस्ताक़, अब्दुल कादिर, मंटू सिंह, अंसार काजमी,निरंजन पोद्दार,वहाब,गोपाल यादव,अरुण यादव, शम्बू शरण गुप्ता,मेजर जमाल,कुमार गौरव,रजी इमाम, सज्जाद सगीर, सिकंदर मंडल, जयनंदन मंडल सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहें।
