November 10, 2026

मनिहारी के पूरब टोला में लोन के नाम पर महिलाओं से ठगी, आराध्य माइक्रो फाइनेंस ऑफिस बंद

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर क्षेत्र के पूरब टोला में आराध्या माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड नामक फर्जी संस्था ने दर्जनों महिलाओं से 50-50 हजार रुपये के लोन और उपहार का झांसा देकर 3000 से 5000 रुपये वसूल लिए। मोहर्रम के दिन आए चार युवकों ने पहचान पत्र और कार्ड देकर भरोसा दिलाया। गुरुवार को जब महिलाएं लोन लेने पहुंचीं, तो ऑफिस बंद मिला और सभी मोबाइल स्विच ऑफ थे। पीड़ित मीरा देवी, हाजरा खातून, गुंजन देवी सहित अन्य ने प्रशासन से दोषियों की गिरफ्तारी और धन वापसी की मांग की है। घटना से इलाके में आक्रोश और दहशत फैल गई है।

Previous post आधार कार्ड को लेकर भाजपा और आरएसएस मिलकर भ्रम फैला रहे – डॉ० मोहम्मद जावेद ।
Next post श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन सख्त, मनिहारी गंगातट से हटाए गए अतिक्रमणकारी दुकानदार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial