November 10, 2026

श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन सख्त, मनिहारी गंगातट से हटाए गए अतिक्रमणकारी दुकानदार।

Read Time:2 Minute, 15 Second

मनीहारी (रतन कुमार ओझा)

श्रावण मास की शुरुआत से पहले मनिहारी गंगातट पर प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। शुक्रवार से शुरू हो रहे श्रावणी मेले के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने गंगातट पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीना एवं पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने मनिहारी घाट का निरीक्षण किया और सुरक्षा व सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान गंगा किनारे अव्यवस्थित तरीके से लगी फुटकर दुकानों को हटाने और घाट के किनारे के हिस्से का समतलीकरण करने का आदेश दिया गया। इसके आलोक में गुरुवार को प्रभारी राजस्व पदाधिकारी एहसान अली के नेतृत्व में अभियान चलाया गया, जिसमें अपर थानाध्यक्ष राज कुमार, एसआई अंजनी कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस और प्रशासनिक कर्मी शामिल रहे।प्रशासन द्वारा गंगा किनारे बैरिकैडिंग का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से स्नान कर सकें। घाट पर वाच टावर की स्थापना, समतलीकरण और स्वच्छता का कार्य अंतिम चरण में है। मौके पर स्वच्छता प्रबंधक आरुष कुमार, नईम खान सहित अन्य कर्मी भी सक्रिय रूप से कार्य में लगे रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कोई भी ढील नहीं दी जाएगी और व्यवस्था में बाधा डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Previous post मनिहारी के पूरब टोला में लोन के नाम पर महिलाओं से ठगी, आराध्य माइक्रो फाइनेंस ऑफिस बंद
Next post रामदयाल मध्य विद्यालय परभैली में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसा जाता है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial