सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर शिविर का हुआ आयोजन
(हसनगंज |डेस्क)
हसनगंज प्रखंड सभागार सहित जगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहली बार बढ़ी हुई पेंशन राशि के अंतरण से संबंधित सीधा प्रसारण देखने व सुनने हेतू शिविर का आयोजन किया।जिसमें की लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में वृद्धि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।वही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव पूर्ब प्रमुख मनोज मंडल ने बताया की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पहली बार बढ़ी हुई पेंशन राशि 1100 रुपए प्रति माह के हिसाब से पेंशनधारियों के खाते में भेजा है।सरकार ने हाल में ही दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़कर 1100 रुपए प्रति महीना कर दी थी।इस फैसले का लाभ आज सीधे तौर पर राज्य के जरूरतमंद तबकों को मिला। जिसका सीधा प्रसारण शिविर में उपस्थित सैकड़ो बुजुर्ग विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को देखने और सुनने को मिला। साथ ही मौजूद लाभार्थियों ने कहा कि पेंशन राशि बढ़ने से सरकार के इस निर्णय पर पेंशनधारियों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में महत्वपूर्ण वृद्धि की घोषणा की है। पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी गई है। मुख्यमंत्री का कहना है कि समाज के हर वर्ग को उनका पूरा हक और सम्मान दिलाना उनकी प्राथमिकता रही है। मौके पर लाभार्थियों के खाते में 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए देने पर लाभार्थियों ने बिहार के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। वहीं लाभार्थियों के खाते में बढ़ोतरी राशि प्राप्त होने से पेंशनधारियों के चेहरे पर खुशी की रौनक देखी गई। साथ ही पंचायत के जितने भी पेंशन धारी पेंशन से वंचित है।वह सभी कागज के साथ पंचायत भवन पहुंचे उनका भी फॉर्मेट भरकर उन्हें वृद्धा पेंशन दिलाने का काम किया जाएगा।
