November 10, 2026

कटिहार स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में विदेशी शराब किया जप्त।

Read Time:2 Minute, 27 Second

रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेनों का निगरानी ड्रोन कैमरा से नियमित रूप से ले रही है : पुलिस इंस्पेक्टर

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 के ट्रेन नंबर 15720 इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल के ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को फटाफट खाली कराया। रेलवे सुरक्षा बल के ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ द्वारा लगातार ड्रोन कैमरे से ट्रेन पर नजर रखी जा रही है।कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचते ही एक बोगी को आरपीएफ द्वारा फटाफटा बोगी को खाली कराया गया। ट्रेन के अंदर से कई से बरामद सारी बोरियां और लावारिस बैग को जब्त किया गया। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध लाखों की अंग्रेजी शराब लगभग 126.600 लीटर बरामद की गई।जिसे बोगी के सीट के नीचे और बैग में छुपा कर रखा गया था। गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है।जबकि रेलवे सुरक्षा बल उनके नकाब इरादों को विफल करने और शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पहली बार निगरानी एवं अत्याधुनिक तकनीक ड्रोन कैमरा का सहारा ले रही है और उसमें सफल भी रही है। मौके पर आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के साथ आरपीएफ के अवर निरीक्षक अनुज कुमार,बबलू कुमार, सहायक अवर निरीक्षक एलडी कुमार के साथ आरक्षी आनंद कुमार,सतीश कुमार, कुलदीप कुमार,अरुण कुमार मौर्य,शिव कुमार,प्रमोद कुमार,मुलायम सिंह यादव ,रंजीत कुमार सहित कई सुरक्षा के जवान मौजूद थे।

Previous post सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर शिविर का हुआ आयोजन
Next post उपचुनाव मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को बीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial