November 10, 2026

उपचुनाव मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को बीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र।

Read Time:1 Minute, 23 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के पंचायत उपचुनाव में शुक्रवार को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मतगणना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।वहीं बताया गया कि पूर्वी मुरादपुर पंचायत के वार्ड संख्या 03 एवं 09 के लिए हुए उपचुनाव में शुक्रवार को मतगणना के बाद वार्ड संख्या 3 से चांदनी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई एवं वार्ड संख्या 9 से प्रमोद महतो ने 252 वोट लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उमेश महतो कुल प्राप्त मत 206 को 46 मतों से हराकर विजई घोषित हुए।बीडीओ कुमारी प्रियंवदा ने विजयी प्रत्याशि को प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर बीपीआरओ शांतनु ठाकुर ,मौजूद रहे। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और अबीर-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया।

Previous post कटिहार स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में विदेशी शराब किया जप्त।
Next post दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial