November 10, 2026

दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 28 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के मिल्की गांव से एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना को लेकर पीड़िता की मां ने कुरसेला थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उसकी पुत्री घर के समीप ही खेत में काम कर रही थी। दोपहर के लगभग 3:00 बजे आरोपी चंदन कुमार घर अवधेश नगर भदैया टोला थाना कुरसेला जिला कटिहार ने मेरी पुत्री को बहला-फुसला कर बगल के पटवा खेत ले जाकर दुष्कर्म किया।अपर थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त आरोपी को भदैया टोला अवधेश नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवती को 164 का बयान दर्ज करने हेतु कटिहार मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। घटना के अनुसंधान को लेकर एसएफएल की टीम भी कुरसेला थाना पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।

Previous post उपचुनाव मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को बीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र।
Next post बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial