November 10, 2026

बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

Read Time:1 Minute, 54 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद कुमार सरकार के कटिहार आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं में भव्य स्वागत किया। जदयू कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं ने कोढ़ा से सड़क मार्ग अभिनंदन करते हुए कटिहार अतिथि गृह सम्मान पूर्वक लाया। कटिहार अतिथि गृह में जदयू अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, जिला अध्यक्ष जदयू नगर सह जदयू नेता अमित शाह, प्रमोद राय, जिला महासचिव अंजार आलम, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिंह,मंजय कुमार,डा0 संतोष विपीन, खुर्शीद आलम,रियाज कुरैशी ने गुलदस्ता देकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया। कदवा प्रखंड के निवासी जदयू जिला महासचिव अंजार आलम ने कहा कि बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद कुमार सरकार के कटिहार आगमन से जदयू कार्यकर्ता में उत्साह वर्धन हुआ है। इनके नेतृत्व में संगठन और भी मजबूत होगा। जदयू जिला महासचिव अंजार आलम ने कहा कि बिहार राज्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद कुमार सरकार एक व्यवहार कुशल समाज सेवक हैं और धरातल से जुड़ा हुआ व्यक्ति हैं।इनके कार्यकाल में सीमांचल क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

Previous post दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
Next post उपचुनाव में पवन कुमार मंडल सरपंच पद पर विजयी, अन्य वार्डों में भी प्रत्याशियों ने मारी बाज़ी।नारायणपुर पंचायत में दो ने पंच पदों पर निर्विरोध चुने गए।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial