November 10, 2026

बघार पंचायत के तीन वार्डों में समाजसेवी ने निजी कोष से बनाई चलने लायक सड़क।

Read Time:56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के बघार पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर वार्ड संख्या 14, 9 और 12 में समाजसेवी सरोज कुमार ने अपने निजी कोष से जर्जर सड़कों को मोटरेबल बनाया है। लंबे समय से जलजमाव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी। सरोज कुमार ने रेलवे गेट के पास की सड़कों पर मिट्टी युक्त बालू और रविश डालकर आवागमन योग्य बनाया। अब पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही सुगम हो गई है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन से आग्रह किया कि भविष्य में सड़कों की नियमित मरम्मत सरकार की ओर से कराई जाए।

Previous post सुर तुलसी इंटर महाविद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन।
Next post रेल ओवर ब्रिज के सर्विस पथ का पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial