November 10, 2026

सुर तुलसी इंटर महाविद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन।

Read Time:2 Minute, 58 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

शहर के सूर तुलसी इंटर महाविद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज खोलने पर विचार करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ० राम प्रकाश महतो ने किया।जबकि संचालन सूर तुलसी इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ० अशोक कुमार ने किया। इस बैठक में सभी ने सूर तुलसी इंटर कॉलेज को डिग्री कॉलेज में उत्क्रमित करने हेतु सहमति प्रदान किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ० राम प्रकाश महतो ने कहा कि महाविद्यालय के संस्थापक विशेष रूप से जगदीश प्रसाद यादव,कृति नारायण मंडल,तारिणी प्रसाद यादव, सुखदेव यादव के अथक प्रयास से महाविद्यालय का स्थापना किया गया। अगर डिग्री कॉलेज खुल जाती है तो छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होगी। वहीं कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि कटिहार में तीन-तीन अंगीभूत महाविद्यालय अवस्थित हैं।किंतु सभी इंटर पास छात्र-छात्राओं का नामांकन नहीं ले पाते हैं।जिसकी वजह से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र निर्धन,पिछड़ा,दलित,आदिवासी एवं अल्पसंख्यक बहुल हैं। उनके उत्थान के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था बहुत जरूरी है। इसलिए डिग्री कॉलेज खुल जाने से छात्र-छात्राओं की परेशानी दूर होगी। मौके पर मुख्य रूप से उप महापौर मंजूर खान,पूर्व प्राचार्य एस एन कर्ण,सुरेंद्र नारायण यादव,रामपति यादव,भावेश प्रसाद यादव,घनश्याम नारायण यादव,बशीर अहमद,सुनील कुमार भारती,मनोज कुमार महतो,विनोद कुमार यादव,प्रदीप भगत, जमादार राय,तारकेश्वर यादव,अवधेश मंडल, मोजीबुर रहमान,उपेंद्र नारायण सिंह, बालेश्वर प्रसाद यादव,खुशबू परवीन सहित कई बुद्धिजीवी लोग एवं छात्र अभिभावक भी मौजूद रहे।

Previous post कटिहार में पुनः स्थापित हो फूड इंस्पेक्टर कार्यालय: कैट
Next post बघार पंचायत के तीन वार्डों में समाजसेवी ने निजी कोष से बनाई चलने लायक सड़क।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial