November 10, 2026

मनिहारी में रुक-रुक कर बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित, जदयू नेता ने सुधार की मांग उठाई

Read Time:51 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सोमवार रात्रि से मनिहारी में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण बिजली आपूर्ति लगातार बाधित रही। विद्युत विभाग के कर्मियों द्वारा सुधार के प्रयास किए गए, परंतु बिजली बार-बार आती-जाती रही, जिससे पठन-पाठन समेत दैनिक कार्य प्रभावित हुए। स्थिति को देखते हुए जदयू नेता मंजय साह ने विद्युत कनीय अभियंता से संपर्क कर आग्रह किया कि बारिश के बावजूद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर किया जाए।

Previous post आशा सुमन समाज सेवा करते-करते जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव बनी
Next post खरीफ फसलों की उन्नत तकनीक से अवगत हुए किसान, कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कृषक-वैज्ञानिक मिलन कार्यक्रम सम्पन्न
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial