आशा सुमन समाज सेवा करते-करते जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव बनी
महिला सशक्तिकरण कार्य को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री बने प्रेरणा श्रोत :आशा सुमन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत के परभैली पंचायत के रानीकोला ग्राम निवासी शंभू कुमार मंडल की धर्मपत्नी आशा सुमन ने पति के सहयोग से समाज सेवा करते-करते जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव बन गई। आशा सुमन सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के रहने के बावजूद भी समाज के हित में कार्य करते-करते जदयू पार्टी की कदवा प्रखंड जदयू महिला प्रकोष्ठ की लगातार तीन बार अध्यक्ष पद को अपनी प्रतिभा के कारण संभालने में सफलता हासिल की। जबकि आशा सुमन अत्यंत पिछड़ा वर्ग के धानुक समाज से आती हैं। इसके बावजूद भी ग्रामीण परिवेश में रहकर कई परेशानी को झेलते हुए अपने मुकाम पर पहुंचने का लक्ष्य को साकार रूप प्रदान करने में उनके मायके पक्ष के साथ-साथ ससुराल पक्ष का भी अहम भूमिका रहा। खास कर ससुर सदन प्रसाद मंडल जो समाजसेवी के साथ-साथ 2011 से 2016 तक परभैली पंचायत के मुखिया रहे। 1979 से अब तक पंचायत पैक्स के अध्यक्ष रहकर अपने पंचायत का सर्वांगीण विकास किया है। उनके ससुर सदन प्रसाद मंडल का भी सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा है। जिसके कारण यह आशा सुमन जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष का कार्यकाल भी बेहद अच्छे तरीके से निर्वाह करने का कार्य की है। जिला पार्षद बनने के पश्चात क्षेत्र की जनता की विकास के लिए दिन रात लगी रहती हैं।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य को देखते हुए आशा सुमन भी आगे बढ़ीं। आशा सुमन ने महिला सशक्तिकरण कार्य को बढ़ावा देने में लग गई है। आशा सुमन का जन्म 21 सितंबर 1986 को हुई है। उनके पिता सुकदेव मंडल कटिहार व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता रहे हैं। माता माला देवी गृहणी हैं। यह दो भाई अजय कुमार देव एवं विजय देवाशीष हैं। बहन ज्योति कुमारी जो एएनएम बांका अस्पताल में कार्यरत हैं। आशा सुमन की शादी 30 नवंबर 2008 को कदवा प्रखंड के रानी कोला ग्राम निवासी सदन प्रसाद मंडल,सुमित्रा देवी के पुत्र शंभू कुमार मंडल से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई। आशा सुमन वर्ग एक से दो तक की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय बदुवाबाडी़, वर्ग 3 से 7 तक कन्या मध्य विद्यालय कुम्हेडी़,वर्ग 8 से 10 तक प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कुम्हेडी़ में पठन पाठन की।2002 में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कुम्हेडी़ से मैट्रिक पास की है।2006 में इंटरमीडिएट और तुलसी इंटर कॉलेज कटिहार से की है। स्नातक राजनीतिक शास्त्र विषय से डिग्री 2014 में इग्नू से प्राप्त की है। ये छात्र जीवन में विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती रही हैं। कई बार इन्हें पुरस्कृत भी किया गया है। छात्र जीवन से ही इन्होंने समाज सेवा के प्रति अभिरुचि लेना प्रारंभ किया।समाज के दलित, शोषित, गरीब की सहायता करना शुरू कर दिया। आशा सुमन 2008 में जदयू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। 2014 में इन्हें जदयू महिला प्रकोष्ठ की कदवा प्रखंड की अध्यक्ष बनी। जदयू प्रखंड अध्यक्ष बनने के बाद इन्होंने पार्टी के हित में कार्य करना प्रारंभ कर दी। उन्होंने कदवा प्रखंड के सभी पंचायत का नियमित रूप से भ्रमण कर जदयू महिला प्रकोष्ठ की कमेटी का गठन किया। डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को सदस्यता ग्रहण करायी। इसके अलावे पार्टी के निर्देश पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके कारण इनकी पहचान प्रखंड से लेकर जिला तक बन गया। उनके कार्य को देखते हुए जिला एवं प्रदेश कार्यालय ने इन्हें दोबारा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कदवा प्रखंड के लिए बनाई। दोबारा कदवा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष बनने के बाद भी इनका पार्टी के हित में कार्य करने का सिलसिला जारी रहा। परिणाम यह हुआ कि इन्हें लगातार तीसरी बार कदवा प्रखंड जदयू महिला की अध्यक्ष बनाया गया। इस प्रकार यह 2014 से 2021 तक कदवा प्रखंड जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता रही। 2022 में महिला जदयू की जिला अध्यक्ष बनी। जब यह कटिहार जिला की जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनी कब से कटिहार जिले के विभिन्न प्रखंड का सघन दौरा कर संगठन को मजबूत करने का कार्य की। जिसके कारण आज की तिथि में कटिहार जिले में जदयू महिला प्रकोष्ठ की संगठन काफी सजग और सक्रिय है। जिसका श्रेय आशा सुमन को जाता है। उनके कार्य को देखते हुए जदयू के आला कमान ने इन्हें 16 मई 2025 को जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव बनी। जब से प्रदेश जदयू प्रदेश महासचिव बनी तब से लेकर आज तक बिहार राज्य के विभिन्न जिले का सघन दौरा कर पार्टी संगठन को मजबूत करती आ रही हैं। 2022 में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव क्षेत्र संख्या 17 कदवा कटिहार से जिला पार्षद बनी। जिला पार्षद बनने के पश्चात अपने क्षेत्र में विकास कार्य काफी तेजी से करना प्रारंभ की। इन्होंने अपने क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय 15, सरकारी विद्यालय का चारदीवारी 10, शवदाह गृह 03, छठ घाट08, पीसीसी सड़क 06, पुस्तकालय 02, शीतल पेयजल 04, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र धनगामा एवं गठौरा पंचायत में नये सिरे से निर्माण कराया जा रहा है। इनके अलावे हाई मास्क लाइट दो स्थानों पर लगाने का कार्य किया है। आशा सुमन बालिका शिक्षा महिला उत्थान एवं स्वावलंबन की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इन्होंने कदवा प्रखंड से लेकर कटिहार जिले के गरीब, दलित, शोषित, पीड़ित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित सामान्य वर्गों के महिला एवं पुरुष को मान सम्मान देने के साथ-साथ उनके अधिकार की लड़ाई लड़ने में अहम भूमिका निभाने का कार्य करती रही है।जिसके कारण इनकी पहचान बनती चली गई। आज की स्थिति में आशा सुमन पहचान के लिए कोई मोहताज नहीं है। गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक इनकी पहचान इनके काबिलियत के कारण बढ़ती चली गई। यह मृदुभाषी, सरल स्वभाव की महिला हैं। यही कारण है कि अल्प अवधि में यह जदयू महिला जदयू की प्रदेश महासचिव बन गई हैं और पार्टी के हित में सदैव निष्ठा पूर्वक ईमानदारी के साथ कार्य करती हैं।
