November 10, 2026

खरीफ फसलों की उन्नत तकनीक से अवगत हुए किसान, कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कृषक-वैज्ञानिक मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

Read Time:1 Minute, 55 Second

कटिहार (रतन कुमार ओझा)

तीनगछिया स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में आत्मा के तत्वावधान में दो दिवसीय कृषक-वैज्ञानिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 80 से अधिक किसानों ने भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य खरीफ मौसम की फसलों के लिए उन्नत तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुँचाना था। कृषि विज्ञान केन्द्र की प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नन्दिता कुमारी ने किसानों को उन्नत बीज प्रभेद के चयन एवं बीजोपचार की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोग मुक्त पौधशाला से फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन दोनों बढ़ाए जा सकते हैं।वैज्ञानिक पंकज कुमार ने खरीफ फसलों में लगने वाले कीट और रोगों के नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी। वहीं वैज्ञानिक सुशील कुमार ने किसानों को आवश्यक व व्यवहारिक तकनीकी सलाह दी।कार्यक्रम में परियोजना उप निदेशक आत्मा शशिकांत झा ने किसानों से नवीन तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने आत्मा योजना के तहत चल रही तकनीकी सहायता योजनाओं की भी जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में किसानों ने वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

Previous post एक युवक गंगा मे डूबा जिंदा निकला
Next post राजद ने रामपाड़ा में माई- बहन सम्मान योजना कार्यक्रम का किया आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial