November 10, 2026

राजद ने रामपाड़ा में माई- बहन सम्मान योजना कार्यक्रम का किया आयोजन

Read Time:3 Minute, 20 Second

जरूरतमंद महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में 2500 रुपये प्रतिमाह मिलेगा: लाखों यादव।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

राजद के तत्वावधान में शहर के वार्ड संख्या 24 राम पाड़ा कदवा टोला में माई- बहन सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता राजद प्रदेश युवा महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर, प्रदेश महासचिव सुदामा प्रसाद सिंह,मणिकांत यादव रहे। माई-बहन सम्मान योजना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने कहा कि बिहार की महिलाओं के लिए माई- बहन सम्मान योजना शुरू की है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। माई- बहन योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। यह योजना के तहत बिहार में बेरोजगार महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाएंगे। राजद प्रदेश युवा महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने कहा कि यह योजना बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही जरूरतमंद महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में 2500 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।माई-बहन सम्मान योजना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश उपाध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर ने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से आप निर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह योजना से कटिहार सहित बिहार के सभी जरूरतमंद महिलाओं को लाभ मिलेगा। समारोह को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश महासचिव सुदामा प्रसाद सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए माई-बहन सम्मान योजना हर दृष्टि से लाभप्रद होगा। इस अवसर पर राजद नेता अख्तर बबलू, मोहम्मद मजहर, भोला पासवान, मनोज प्रभाकर, वंदना यादव सहित रीना देवी, जयंती देवी, कुसुम देवी, खुशबू खातून, मीणा खातून, बेबी खातून, नीलू ठाकुर, संगीता कौर, अंतरी खातून, चंदा देवी, सरस्वती देवी, नूतन ठाकुर आदि सहित बडी़ संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

Previous post खरीफ फसलों की उन्नत तकनीक से अवगत हुए किसान, कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कृषक-वैज्ञानिक मिलन कार्यक्रम सम्पन्न
Next post मूसलधार बारिश के कारण साहिबगंज-मनिहारी फेरी सेवा अस्थायी रूप से बंद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial