November 10, 2026

मनिहारी में बांग्ला साहित्य के स्तंभ बनफूल की 126वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

Read Time:3 Minute, 7 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर के नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को बांग्ला साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार तथा मनिहारी के गौरव बलाईचंद्र मुखोपाध्याय ‘बनफूल’ की 126वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय ने की। समारोह की शुरुआत बनफूल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।इस अवसर पर रुमा गुहा ने बनफूल की चर्चित रचना ‘कि छुखन’ का पाठ कर उनके साहित्यिक जनसरोकारों पर प्रकाश डाला। उपप्राचार्य जय नारायण राय ने कहा कि बनफूल जैसे यशस्वी साहित्यकार का जन्मस्थान होने के बावजूद मनिहारी में उनकी उपेक्षा चिंताजनक है। उन्होंने नई पीढ़ी को बनफूल के साहित्य से परिचित कराने का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में डॉ. पाण्डेय ने बताया कि 19 जुलाई 1899 को मनिहारी के सेवाभावी दंपति डॉ. सत्तोचरण मुखर्जी और मृणालिनी देवी के घर जन्मे बलाईचंद्र मुखोपाध्याय ने उपन्यास, लघुकथा, नाटक, निबंध, आत्मकथा सहित अनेक विधाओं में बेमिसाल लेखन किया। उन्हें ‘रवींद्र पुरस्कार’, ‘पद्म भूषण’ जैसे अनेक सम्मान प्राप्त हुए। उन्होंने ‘हाटे बजारे’, ‘भुवन सोम’, ‘से ओ आमि’, ‘वैतरणी तीरे’ जैसी कालजयी कृतियों की रचना की। डॉ. पाण्डेय ने नगर पंचायत से मनिहारी हाई स्कूल से हाट जाने वाली सड़क का नाम ‘बनफूल पथ’ रखने की मांग की।विचार व्यक्त करते हुए विजय कुमार परिहार ने कहा कि स्थानीय स्कूली बच्चों को बनफूल के जीवन और साहित्य से परिचय कराना चाहिए। वैशाली कुमारी ने बांग्ला साहित्य के प्रति अपनी रुचि साझा करते हुए बनफूल के रचना संसार को अत्यंत समृद्ध बताया।नवीन सिन्हा, आशुतोष वर्मा, विजय कुमार राय, अजय कुमार राय, सुरेंद्र चौरसिया, मनीष कुमार ने भी अपने विचार रखते हुए बनफूल के कृतित्व को नमन किया।कार्यक्रम में पीयुष कुमार, आँचल कुमारी, राजकुमार यादव, बिरबल सिंह, सबीना खातून, ज्योति कुमारी समेत कई शिक्षक, छात्र एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Previous post सड़क दुर्घटना में तीन वाहनों आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत एक चालक रेफर
Next post जनता दरबार में एक मामले का निष्पादन- सीओ अनुपम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial