सड़क दुर्घटना में तीन वाहनों आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत एक चालक रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर जारी है जिसमें दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा है बता दे की कुर्सेला के कटरिया सिमरगाछ के समीप एनएच 31 सड़क पर तीन बड़े वाहन कि आमने-सामने की भिड़ंत में भीषण सड़क हादसा हो गया है।जिसमें बड़ी वाहन 407 गाड़ी चालक गाड़ी में ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक कर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत चालक की पहचान टुनटुन खान महेशकूट निवासी के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर की ओर से आ रही बालू लदी बड़ी ट्रक तथा कुरसेला की ओर से आ रही छोटा DCM ट्रक मे गुरुवार कि सुबह लगभग 2:00 बजे भीषण टक्कर हो गई। बता दें कि कुरसेला की ओर से तीसरी गाड़ी भी पीछे से आ रही थी जो आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वही एक वाहन सड़क पर पलट गई।देखते ही देखते उक्त स्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस भीषण सड़क दुर्घटना में आसपास के वाहन चालकों द्वारा कड़ी मशक्कत के बावजूद भी चालक को बाहर नहीं निकाला गया। पास मे ही स्थित पिकेट द्वारा घटना की सूचना कुरसेला थाना को दी गई। जिसके बाद कुरसेला पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी की मदद से वाहनों को साइड कर आवागमन चालू किया गया। वही दोनों चालकों को पुलिस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां जांचोपरांत डॉक्टर रितेश कुमार ने टुनटुन खान महेशकूट निवासी को उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस टक्कर मे ट्रक चालक रवीश कुमार उम्र 20 वर्ष पिता प्रमोद यादव हरक़रा चौक निवासी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।इस दौरान क्षतिग्रस्त वाहनों के मुख्य सड़क पर रहने के कारण देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई। कुरसेला पुलिस के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद वन वे कर आवागमन बहाल किया जा सका। वहीं कुरसेला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कागजी कार्रवाई करते हुए कटिहार भेज दिया।
