November 10, 2026

जनता दरबार में एक मामले का निष्पादन- सीओ अनुपम

Read Time:1 Minute, 12 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी अनुपम तथा पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार के अध्यक्षता मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व के दो मामले में एक मामले का दोनों पक्षों के सहमति से निष्पादन कर दिया गया। तथा शेष बचे एक मामले में दोनों पक्ष की समिति से नोटिस निर्गत कर दिया गया है।जिसकी सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी।वही इस मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस मिलने पर सभी को आना अनिवार्य है। जो तीन नोटिस के बाद नहीं आएंगे।उन पर 107 किया जाएगा। वहीं भूमि विवाद को लेकर थाना में लगे जनता दरबार में अपने समस्या का निदान करा सकते हैं। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी, आकाश कुमार रोहित कुमार, फरियादी आदि उपस्थित थे।

Previous post मनिहारी में बांग्ला साहित्य के स्तंभ बनफूल की 126वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
Next post कोसी का जलस्तर खतरे के निशान 30:03 सेंमी पहुंचा।गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शासन प्रशासन मुस्तैद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial