कोसी का जलस्तर खतरे के निशान 30:03 सेंमी पहुंचा।गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शासन प्रशासन मुस्तैद।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड में गंगा कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। बता दे की सोमवार के शाम 6:00बजे तक पानी का जलस्तर मे वृद्धि देखा गया जो डेंजर लेवल 30 :03 सेंमी पहुंच चुका था। हर रोज पानी में वृद्धि देखी जा रही है। वही पानी की जलस्तर में वृद्धि देखते हुए।सावन माह की दूसरी सोमवारी को शासन प्रशासन के द्वारा गंगा घाटों पर चाक चौबंद व्यवस्था किया गया था। जिसमें पुलिस प्रशासन गोताखोर सभी लाइव जैकेट पहनकर विभिन्न घाट गंगा किनारे गंगा में मुस्तैद दिखे। जिसमें गंगा में स्नान करने वाले को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। बता दे की सोमवारी के दूसरे दिन भी विभिन्न शिवालयों में हर हर महादेव, बोल बम के गूंज से गुंजायमान हो गया।प्रखंड क्षेत्र के बलथी महेशपुर स्थित मनकामेश्वर शिव मंदिर ,कुरसेला चौक मनोकामना शिव मंदिर ,कुरसेला ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर,अयोध्या गंज बाजार के शिव मंदिरों में सुबह से ही महिला- पुरुष , युवक -युवती फूल , बेलपत्र धतूरा ,गांजा ,भांग ,नवैद, गंगाजल कच्चा दूध आदि सामग्री लेकर मंदिरों में पूजा-पाठ और शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी , सुबह से लेकर शाम तक भोलेनाथ के भक्तों का पहुंचना जारी रहा। सभी शिवालयों में ओम नमः शिवाय ,हर हर महादेव, बोल बम के नारों से गूंज रहा था। त्रिमोहनी संगम तट के गंगा नदी में स्नान करने तथा जल भरने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
