November 10, 2026

सावन की दूसरी सोमवारी पर मनिहारी घाट पर हजारों कांवरियां पहुंचे, गूंजे बोल बम के नारे

Read Time:1 Minute, 1 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सावन की दूसरी सोमवार को मनिहारी गंगा घाट पर भक्ति और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों कांवरिए गंगा स्नान कर जल भरने जुटे। “बोल बम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कटिहार, पूर्णिया, गोरखपुर समेत विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालु जल लेकर पैदल यात्रा पर रवाना हुए। प्रशासन और सामाजिक संगठनों द्वारा सुरक्षा, विश्राम, जलपान और प्राथमिक उपचार की बेहतर व्यवस्था की गई थी। मुख्य पार्षद ने निजी कोष से अस्थायी विश्राम गृह बनवाया। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न यह आयोजन मनिहारी को श्रद्धा और सेवा का केंद्र बिंदु बना गया।

Previous post धुरियाही पंचायत का मुख्यालय से संपर्क टूटा।ग्रामीणों ने समय रहते राहत की मांग की ।
Next post एक शराब तस्कर को भेजा जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial