November 10, 2026

धुरियाही पंचायत का मुख्यालय से संपर्क टूटा।ग्रामीणों ने समय रहते राहत की मांग की ।

Read Time:56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत धुरियाही पंचायत में गंगा का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। मलकायन वार्ड नं. 1 और 6 का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट चुका है। ग्रामीणों के पास अब नाव ही एकमात्र सहारा बचा है। प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में बाढ़ का पानी घुस चुका है। खेतों में खड़ी फसलें डूबने लगी हैं और लोग पलायन को मजबूर हैं। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को जानकारी दी है। ग्रामीणों ने समय रहते राहत-बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है। प्रशासन को तत्परता दिखाने की जरूरत है।

Previous post मनिहारी में संध्या गश्ती के दौरान एक युवक लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार, दो फरार।
Next post सावन की दूसरी सोमवारी पर मनिहारी घाट पर हजारों कांवरियां पहुंचे, गूंजे बोल बम के नारे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial