November 10, 2026

अवैध बालू खनन पर कार्रवाई: दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, भारी जुर्माना, 13 वाहन चालकों पर भी ई-चालान।

Read Time:1 Minute, 37 Second

दो ट्रैक्टर ट्राली से 2,08,520 रुपए राजस्व की वसुली।

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती बरतते हुए पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। सोमवार को एसआई राम बहादुर शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण इलाकों में गश्ती के दौरान दिलारपुर क्षेत्र से बिना वैध अनुमति धूस ऊजला बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा गया।सूचना मिलने पर खनन विभाग के निरीक्षक ने मनिहारी थाना परिसर पहुंचकर जब्त वाहनों का मुआयना किया और खनन नियमों की अनदेखी करने पर प्रति ट्रैक्टर ट्रेलर मालिक पर ₹1,04,260 का जुर्माना लगाया। साथ ही निर्देश दिया गया कि जुर्माने की राशि 18 अगस्त तक अनिवार्य रूप से जमा कर दी जाए।इसके अतिरिक्त, सोमवार संध्या अंबेडकर चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन नियमों का उल्लंघन करने और वैध कागजात नहीं रखने पर 13 वाहनों से ₹50,000 के ई-चालान काटे गए।यह कार्रवाई प्रशासन की अवैध खनन और अनियमित परिवहन पर सख्त रवैए को दर्शाती है।

Previous post एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।
Next post बिहार राज्य बाल श्रम आयोग के अध्यक्ष का जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial