November 10, 2026

एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

Read Time:1 Minute, 30 Second

(हसनगंज |डेस्क)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस महत्त्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में विशेष शिविर आयोजित कर 9 से 14 वर्ष की उम्र की सभी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन दी जाएगी।इस संदर्भ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आयुष भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वैक्सीनेशन का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम है, जो महिलाओं में होने वाला एक गंभीर स्वास्थ्य संकट है। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भर्रा से की गई है।कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। छात्राओं को वैक्सीन देने के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी वैक्सीनेशन की महत्ता के बारे में जागरूक किया गया।

Previous post एक एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार
Next post अवैध बालू खनन पर कार्रवाई: दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, भारी जुर्माना, 13 वाहन चालकों पर भी ई-चालान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial