November 10, 2026

बिहार आइडिया फेस्टिवल को लेकर नवाबगंज आईटीआई में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों में दिखा नवाचार का जोश

Read Time:1 Minute, 7 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गुरुवार को नवाबगंज स्थित आईटीआई कॉलेज में बिहार सरकार के उद्योग विभाग, कटिहार द्वारा बिहार आइडिया फेस्टिवल को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करना है। जिला उद्योग विस्तार पदाधिकारी उदय कुमार, स्टार्टअप पदाधिकारी दिलीप कुमार और अन्य वक्ताओं ने छात्रों को ऑनलाइन आइडिया सबमिशन की प्रक्रिया समझाई। कॉलेज प्राचार्य राम जतन राम ने छात्रों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों और अनुदेशकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था।

Previous post एक एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार
Next post विश्व मानव दुर्व्यवहार विरोधी दिवस के अवसर पर कटिहार में गोष्ठी का आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial