विश्व मानव दुर्व्यवहार विरोधी दिवस के अवसर पर कटिहार में गोष्ठी का आयोजन।
सहायक कमांडेंट ने आरपीएफ के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को दिलाया शपथ
प्रवीण कुमार(कटिहार)
राहत संस्था, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एवं आरपीएफ के संयुक्त तत्वाधान में विश्व मानव दुर्व्यवहार विरोधी दिवस अभियान के तहत आरपीएफ पोस्ट कटिहार के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आरपीएफ के सहायक कमांडेंट धनंजय कुमार दास ने आरपीएफ के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को बाल विवाह एवं मानव व्यापार की रोकथाम के लिए शपथ दिलाया गया। गोष्टी की अध्यक्षता राहत संस्था के सचिव डॉक्टर फरजाना बेगम ने किया। संचालन संस्था के परियोजना प्रबंधक दानिश मिराज ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में आरपीएफ के सहायक कमांडेंट धनंजय कुमार दास एवं पुलिस निरीक्षक पोस्ट प्रभारी राकेश कुमार रहे। गोष्टी को संबोधित करते हुए राहत संस्था के सचिव डॉ फरजाना बेगम ने कहा कि विश्व मानव व्यापार विरोधी दिवस 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत आज कटिहार आफ पोस्ट पर आरपीएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस गोष्ठी में आरपीएफ के सहायक कमांडेंट धनंजय कुमार दास उपस्थित होकर हम सब को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। डॉक्टर फरजाना ने कहा कि आज देश में मानव व्यापार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके लिए हम सभी को सजग रहने की जरूरत है। खासकर बिहार तथा बंगाल के परिक्षेत्र में मानव व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए राहत संस्था एवं जस्ट फॉर राइट फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वधान में विभिन्न रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस आरपीएफ एवं सिविल पुलिस तथा जिला प्रशासन के सहयोग से कार्य कर रही है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए आरपीएफ के सहायक समादेष्टा धन्नजय दास ने कहा कि राहत संस्था के द्वारा कटिहार एवं किशनगंज परिक्षेत्र में सारा बच्चों के हित में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। संस्था के द्वारा बच्चों के सर्वोत्तम हित में कार्य करने के लिए राहत संस्था को साधुवाद दिया है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए आरपीएफ के पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि कटिहार रेलवे स्टेशन पर राहत के संस्था के द्वारा बच्चों के हित में कार्य किया जा रहा है। बच्चों के हित में कार्य करने वाले एजेंसी को भरपूर सहयोग दिया जा रहा है।आगे भी बच्चों के सर्वोत्तम हित के कार्य में दिया जाएगा। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के नि: वर्तमान सदस्य सह अधिवक्ता प्रवीण कुमार झा, आभा के जिला समन्वयक संतोष कुमार दास,आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर बबलू कुमार,मनोज कुमार, सतीश कुमार, विजय कुमार विश्वास, निर्भय कुमार राय, ललन कुमार, शिव कुमार, गोविंद राम, प्रवीण कुमार, डॉक्टर फौजी, जगराम, कपिल कुमार,रंजीत कुमार, राहत संस्था के अभिनव मोजेस, विनय कुमार, संगीता कुमारी, हसन बानो, भवानी झा आदि ने भाग लिया।
