30 जुलाई को युवा राजद सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
युवा राजद के तत्वावधान में छींटा बाड़ी स्थित अनिल शर्मा के आवास पर विशेष बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजद के युवा महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने किया। बैठक में आगामी 30 जुलाई को युवा राजद के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने कहा कि 30 जुलाई को जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन होना है।सम्मेलन में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष सहित दर्जनों राजद के नेता, विधायक,सांसद सहित संगठन के नेता भाग लेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने कहा कि कटिहार जिले में राजद युवा प्रकोष्ठ का संगठन काफी मजबूत है। राजद के साथियों के द्वारा संगठन को काफी मजबूत करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं। डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क अभियान चल रहे हैं। राजद युवा के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने कहा कि 30 तारीख को जुलाई को होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन से कटिहार जिला में राजनीतिक सर गर्मी और भी तेज हो जाएगा। बैठक में युवा राजद नेता अनिल शर्मा, संजीव मिश्रा, राजा खान, आशीष यादव, अमर सिंह, मदन, राजा खान, धीरज यादव, आनंद यादव, अजय कुमार,सूरज कुमार, राजू कुमार,संतोष कुमार, मोहम्मद शरीफ, नसीम अंसारी, मोहम्मद अजीज, विजय यादव आदि ने भाग लिया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
