November 10, 2026

दधीचि देह दान समिति का आज आयोजित होगा पदस्थापन समारोह ।

Read Time:1 Minute, 55 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

दधीचि देह दान समिति कटिहार शाखा की बैठक सेवा सदन प्रशाल में आयोजित किया गया।समिति की अध्यक्ष सह मेयर नगर निगम उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीडिया प्रभारी सह कोषाध्यक्ष भुवन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27 जुलाई की संध्या 5:00 बजे सीताराम गार्डन के प्रशाल में दधीचि डे दाना सेवा समिति द्वारा नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्यों का पद स्थापना समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में पटना से आने वाले मुख्य अतिथि के तौर पर निर्मल जैन क्षेत्रीय महासचिव दधीचि देह दान समिति प्रारंभिक सदस्य गुरु रहमान, पूर्णिया से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके गुप्ता के अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। पटना से आए हुए अतिथियों द्वारा नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों को अंग वस्त्र पहचान पत्र और पुस्तक देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में समिति के उपाध्यक्षअनिल चमडिया,मंजू श्री साह सहसचिव, विक्की जायसवाल,पंकज पूर्वे,डॉ चंदन झा,भुवन अग्रवाल,रविंद्र कुमार,प्रकाश शर्मा ने भाग लिया।

Previous post 30 जुलाई को युवा राजद सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित ।
Next post बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial